Teachers Premier लीग में पचपेड़वा का जलवा, गैंसड़ी को 102 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

Teachers Premier League

बलरामपुर : Teachers Premier लीग में पचपेड़वा का जलवा, गैंसड़ी को 102 रन से हराकर जीती ट्रॉफी . स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही टीचर्स प्रीमियर लीग (टीपीएल) के तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।

रोमांचक मुकाबलों के बाद बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गैंसड़ी को 102 रन से हराकर टीपीएल की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

पहले सेमीफाइनल में बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा ने रेहरा को छह विकेट से हराया। रेहरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 145 रन बनाए।

जवाब में पचपेड़वा ने 10.5 ओवर में चार विकेट खोकर 148 रन बनाकर जीत दर्ज की। शिवकुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे सेमीफाइनल में गैंसड़ी ने बलरामपुर को 28 रन से शिकस्त दी। गैंसड़ी ने सात विकेट पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर की टीम 9.2 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

फाइनल में पचपेड़वा ने दिखाया दम

फाइनल में पचपेड़वा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में दो विकेट खोकर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रविकांत ने आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 92 रन की तूफानी पारी खेली।

जवाब में गैंसड़ी की टीम 13 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। पचपेड़वा ने 102 रन से बड़ी जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।

Teachers Premier League

शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए शिवकुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह धीरू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अनुज सिंह, राजेश सिंह चौहान, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सलमान अतीक, डॉ. राजेश कुमार सिंह और टीपीएल अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment