UP Election 2027 हनुमान आशीर्वाद लेते नजर आए अखिलेश

उत्तर प्रदेश : UP Election 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि हनुमान जी को उन्हें आशीर्वाद देते हुए दर्शाया गया है।

पोस्टर पर बड़े अक्षरों में ‘विजय भव: 2027’ लिखा गया है। इस पोस्टर को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पोस्टर किसने लगवाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

ऐसे में इसके पीछे संगठन या किसी विशेष व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई निश्चित दावा सामने नहीं आया है। वहीं, हाल ही में अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद 2027 चुनाव को लेकर सपा की रणनीति का जिक्र किया था।

उन्होंने कहा था कि पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपने वोटों की संख्या 27 हजार बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करेगी। इसके लिए तकनीक के इस्तेमाल, घर-घर संपर्क और जनता की समस्याएं समझने पर जोर दिया गया है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment