लखनऊ । Xiaomi India ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस शानदार कैमरा, बेहतरीन डिस्प्ले, शक्तिशाली प्रदर्शन और लंबी बैटरी लाइफ का संतुलित अनुभव प्रदान करेगा।
स्मार्टफोन दो वेरिएंट 12GB+256GB और 12GB+512GB में उपलब्ध होगा, जिनकी कीमत क्रमशः ₹59,999 और ₹64,999 रखी गई है।
Xiaomi 17T में लाइका तकनीक से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है।
कंपनी ने इसमें नया “Leica Live Moment” फीचर भी जोड़ा है, जो तस्वीरों के साथ भावनाओं और माहौल को भी बेहतर ढंग से कैप्चर करने में सक्षम है।
फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं 6500mAh की बड़ी बैटरी और 67W HyperCharge तकनीक लंबे समय तक निर्बाध उपयोग सुनिश्चित करती है।
![]()
ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत ₹5,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एश्योर्ड बायबैक, एक्सचेंज बेनिफिट्स और कई प्रीमियम डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराए जाएंगे।









