लखनऊ :- सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आज शाम रघुवर मैरिज लॉन, चांदन रोड, इन्दिरा नगर लखनऊ में आयोजित उड़ान डांडिया उत्सव-2024 में महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की मनमोहक छटा बिखेरी।
कार्यक्रम की शुरुआत गौरी-गणेश पूजन के साथ हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथि अल्पना पांडे, डी.आई.डी सुपर मॉम और वरिष्ठ लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस आयोजन में सविता, शिखा, नीतू, रितिका, मुस्कान, निशा, सुनीता, रेखा, ऊषा, कल्पना, रोली, खुशबू, नीरज, अमृता, ममता, स्वीटी, और अलका ने “झूमे रे झूमे रे गोरी” पर अद्भुत डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद, सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में आभा श्रीवास्तव, मोहिनी ढपोला, शिखा पांडेय, सविता कन्नौजिया, भारती सिंह, पियम पांडेय, नीतू शर्मा, रितिका सक्सेना, मुस्कान चौधरी, सुनीता गुप्ता, रेखा चौधरी, पूजा पांडेय, निशा, जानवी गुप्ता, सीमा राय, अराधना गुप्ता, अर्पिता, पारुल, रचना उपाध्याय, कल्पना तिवारी, सुनीता पटेल एवं अन्य महिलाओं और युवतियों ने ढोल बाजे ढोल बाजे और नगाड़ा संग ढोल बाजे” जैसे विभिन्न फिल्मी और गैर-फिल्मी गीतों पर गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष पंडित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र यादव ने किया। इस उत्सव ने न केवल नृत्य की खुशबू फैलाई, बल्कि सामूहिक संस्कृति को भी एक नई ऊर्जा दी।
