रामसनेहीघाट बाराबंकी : ₹9 crore से बनेगा पुल, दो क्षेत्रों की दूरी होगी कम . विकास खंड बनीकोडर के बाजपुर–पाराहाजी संपर्क मार्ग पर करीब 9.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लघु सेतु और पूरे जोगा (जयचंदपुर) से पूरे गोबरे तक डामर सड़क निर्माण कार्य का मंगलवार को उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने शिलान्यास किया।
क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से जिस परियोजना की मांग की थी, उसके शुरू होने से इलाके में खुशी की लहर है। शिलान्यास के बाद आयोजित सभा में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि यह परियोजना केवल पुल और सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है,
बल्कि क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेगी। लघु सेतु बनने से दो विधानसभा क्षेत्रों के बीच वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या समाप्त होगी।
इससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का समय बचेगा और आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। हर क्षेत्र तक विकास की किरण पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता है। सड़क और पुल जैसी आधारभूत सुविधाएं आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर भी बदलेंगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पवन सिंह रिंकू, जिला मंत्री रुपेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, बाबा परमेन्द्र विक्रम सिंह, दुर्गा प्रसाद पांडेय, राकेश लोधी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर विक्रम सिंह, उमेश मिश्रा, राहुल सिंह, अवधेश मिश्रा, मुकेश पाल, संतोष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।









