BARABANKI NEWS मंत्री सतीश शर्मा ने विकास योजनाएं जनता को सौंपीं

द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
रामसनेहीघाट (बाराबंकी) : BARABANKI NEWS बनीकोडर विकासखंड में विकास का बड़ा पर्व देखने को मिला, जब खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 151 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम के साक्षी बने।

मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है, और इसी सोच के साथ गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछाया जा रहा है।

लोकार्पित परियोजनाओं में इंटरलॉकिंग की 101, खड़ंजा की 30 और नाली निर्माण की 20 योजनाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इन कार्यों से न सिर्फ गांवों की सूरत बदलेगी, बल्कि आवागमन आसान होगा और लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

हर ग्राम पंचायत को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा, निशिकांत वर्मा, खंड विकास अधिकारी विनय मिश्रा, राज्यमंत्री प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी, राधेलाल वर्मा, रुपेश प्रताप हालकीह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ ने विकास कार्यों के प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment