रामसनेहीघाट बाराबंकी : Black Ribbon बांध एनएचएम कर्मियों ने जताया विरोध, हड़ताल की चेतावनी . मांगों को लेकर आंदोलनरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को आंदोलन के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।प्रदर्शन के दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष केके मिश्रा और एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने सीएचसी पहुंचकर कर्मचारियों का समर्थन किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता जताई।संघ के जिला महामंत्री डॉ. रईस खान ने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

आठ अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर धरना भी शुरू होगा। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।









