Teacher Kidnapping Case का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Teacher Kidnapping Case

कन्नौज : Teacher Kidnapping Case का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल . तालग्राम थाना पुलिस ने सरकारी शिक्षक राहुल कुमार राजपूत के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में वांछित चौथे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने प्रमेश पुत्र जगदीश सिंह निवासी फगुआ लोहामढ़, थाना तिर्वा को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के तिर्वा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शिक्षक के पिता देशराज सिंह ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बाद में अपहरण, मारपीट और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में 20 जुलाई को तीन आरोपी अविनाश राजपूत, सर्वेंद्र कुमार कुशवाहा और केशव पंडित उर्फ केशव अवस्थी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Teacher Kidnapping Case

विवेचना के दौरान प्रमेश की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में तालग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment