Zaidpur में चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

Urban Development

इमामुद्दीन

बाराबंकी : नगर पंचायत ज़ैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने अपने समर्थकों एवं सभासदों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वार्ड वसीनगर में नव-निर्मित रास्तों की गुणवत्ता का जायज़ा लिया और निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दाऊद अलीम ने बड़ापूरा नाला एवं सड़क निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी।

Urban Development

उन्होंने संबंधित लोगों से कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान Councilor , समर्थक एवं नगर पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment